जमशेदपुर के साकची श्री श्री शीतला माता मंदिर में भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियाँ शुरू

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर परिसर में इस वर्ष भी परंपरागत उल्लास और श्रद्धा के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा।

पूजा की शुरुआत भूमि पूजन से हुई, जिसका आयोजन मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री रितेश बाजपेई की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य जजमान के रूप में पश्चिम विधानसभा के विधायक श्री सरयू राय उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में निर्भय सिंह, सुधांशु ओझा, रघुनाथ पांडे, रामबाबू सिंह,अभिषेक चौबे, मनोज बाजपेई, अमन बाजपेई, अभिषेक बाजपेई, अनुपम सिन्हा, पप्पू शुक्ला, आशुतोष सिंह, जितेंद्र पटेल, लीना चौधरी, संतोष सिंह, रणजीत सिंह, समर किशोर, कुमारी विनित, अभिषेक सिंह, सुमित कुमार, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, शुभम कुमार, रोनाल्ड जोसेफ, उमेश सिंह, विनोद भगत, मनोज दास, चाडी मंडल समेत सभी मान्य सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समिति ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को भव्य रूप दिया जाएगा। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन भक्ति संध्या, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

महाअष्टमी और महानवमी पर विशेष हवन एवं पुष्पांजलि का आयोजन किया जाएगा।

विजयादशमी के दिन भव्य शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।

पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्सव का भी प्रतीक है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता में ममता बनर्जी की विरोध पदयात्रा रही फीकी, प्रस्तावित जनसभा रद्द

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यभर में हाल ही में...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत