पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में पप्पू शुक्ला भी, प्रभारी के समक्ष मजबूती से किया दावा

जमशेदपुर : कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

पार्टी द्वारा इस बार पद को किसी भी जाति या वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रखा गया है, जिससे दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। अब तक करीब पांच दर्जन से अधिक नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इन्हीं में से एक पार्टी के वरिष्ठ नेता पप्पू शुक्ला भी हैं, जिन्होंने जिला प्रभारी के समक्ष अपनी दावेदारी मजबूती से रखी है।

संगठनात्मक अनुभव व जनाधार का हवाला
कांग्रेस के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष का चुनाव कराने को लेकरकार्यकर्ताओं के बीच राजशुमारी करने पहुंचे जिले के प्रभारी सह गुजरात के विधायक अनंत पटेल के सामने पप्पू शुक्ला ने अपने बायोडाटा को प्रस्तुत करते हुए उन्हें यह बताया कि वह क्यों अध्यक्ष पद के सशक्त दावेदार हैं।
पप्पू शुक्ला ने दावा किया कि वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और हर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का उनके पास वर्षों का अनुभव है।

प्रभारी के समक्ष पप्पू शुक्ला ने यह भी तर्क दिया कि कांग्रेस को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मजबूत आधार बनाने के लिए ऐसे जिलाध्यक्ष की जरूरत है, जो कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय हो और संघर्ष की पृष्ठभूमि रखता हो।

पहली बार कार्यकर्ताओं की राय से चयन
गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान ने इस बार जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का फैसला लिया है। एआईसीसी पर्यवेक्षक जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं से राय लेकर शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेंगे। बताया जा रहा है कि पांच सबसे लोकप्रिय नामों की सूची दिल्ली भेजी जाएगी, जिसमें से किसी एक का चयन होगा।

दावेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा कड़ी
वर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे समेत कई पुराने चेहरे भी दौड़ में हैं। ऐसे में पप्पू शुक्ला की दावेदारी से प्रतिस्पर्धा और कड़ी हो गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शुक्ला को कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ के लिए जाना जाता है और वे युवा नेताओं के साथ-साथ वरिष्ठों से भी तालमेल बनाए रखते हैं।

कार्यकर्ताओं की उम्मीदें
जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार ऐसे नेता को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, जो संगठन को सड़क से सोशल मीडिया तक हर स्तर पर सक्रिय कर सके। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि कांग्रेस को पूर्वी सिंहभूम जैसे औद्योगिक और राजनीतिक रूप से अहम जिले में मजबूत करना है तो जिलाध्यक्ष का चयन सोच-समझकर करना होगा।

जिला अध्यक्ष का जल्द होगा ऐलान
प्रभारी ने संकेत दिया है कि सभी दावेदारों की राय और रिपोर्ट संकलित कर 14 सितंबर तक एआईसीसी को सौंप दी जाएगी। इसके बाद पार्टी नेतृत्व जल्द ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

यात्री ट्रेनों की देरी पर टाटानगर में धरना शुरू

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की देरी के खिलाफ सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू, यात्रियों ने रेलवे पर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

चाय बेचने वाले पीड़ित परिवार से मिलने टीएमएच पहुंचे बन्ना गुप्ता, बोले-अपराधियों को कड़ी सजा मिले

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल एवं टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप स्थित बजरंग चाय दुकान में चाय बेचने वाले एक गरीब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत