मुसाबनी में सुधरेगी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, जिला प्रशासन ने किया श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के साथ एमओयू

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के बीच मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य विशेषकर मुसाबनी प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ एवं सशक्त बनाना है। इस समझौते के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, सुरक्षित प्रसव (सिजेरियन सहित), शिशुओं का टीकाकरण एवं स्क्रीनिंग, कुपोषण निवारण, प्रसवोत्तर देखभाल तथा किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता शिविर जैसे कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। साथ ही, जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए नि:शुल्क सर्जिकल सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान, क्षमतावर्धन कार्यशाला एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा। इस पहल का उद्देश्य आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मां एवं शिशु आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। यह समझौता ज्ञापन 25 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा तथा प्रारंभिक रूप से 2 वर्षों तक लागू रहेगा । मौके पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल एवं श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर की टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अकादमी के...

भाजपा जमशेदपुर महानगर की नई टीम का ऐलान, अनुभव और युवा जोश का संतुलन

== प्रदेश नेतृत्व की मुहर के बाद जारी हुई सूची == कुछ पद अब भी खाली, चर्चाओं का दौर तेज जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

चतरा के अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती, प्रशासन में हड़कंप

सरकारी हॉस्टल में रह रही थी छात्रा, जांच तेज; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैसे हुई घटना? जिला प्रशासन और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत