सीतारामडेरा में पीट-पीटकर हत्या मामले में 3 गिरफ्तार
जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा के छायानगर दांडी मेडिकल के पास चोरी के आरोप में पीट-पीटकर राहुल भुइयां की हत्या करने के मामले में परिवार के सदस्यों ने 3 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मामले में भुइयांडीह निर्मल नगर का शुभम शर्मा उर्फ टिंकू, मानगो दाईगुट्टू रोड नंबर 6 का सूरज कुमार रवि, सीतारामडेरा ह्यूम पाइप चंडीनगर का संतोष कुमार श्रीवास्तव व अन्य दो को आरोपी बनाया गया है।
घटना के बाद सीतारामडेरा पुलिस टीम ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया जाएगा। मामले में दूसरा पक्ष शुभम शर्मा की ओर से थाने में काउंटर केस किया गया है। इसमें राहुल के अलावा विक्की भुइयां और अविनाश भुइयां को आरोपी बनाया गया है।
