झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ भड़का आक्रोश, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

सरायकेला : जिले के झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भोगलू सोरेन उर्फ़ डब्बा सोरेन पर आदिवासी श्मशान भूमि के सौंदर्यीकरण में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को सैकड़ो आदिवासी महिलाओं ने जमकर विरोध- प्रदर्शन किया। आदिवासी महिलाओं ने अपने हाथों में लाठी- डंडे और झाड़ू लेकर विरोध- प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि झामुमो नेता उनके पारंपरिक श्मशान भूमि के सुंदरीकरण में बाधक बन रहे हैं और सरकार द्वारा पारित योजना में अड़ंगा लगा रहे हैं।

महिलाओं ने साफ कर दिया कि यदि झामुमो नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा और मामला थाना पहुंचा। महिलाओं ने थाने में भी जमकर बवाल काटा। इस दौरान थाने में दोनों पक्षों के बीच तू- तू में में हुई। उधर खुद पर लगे आरोपों पर झामुम युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष डब्बा सोरेन ने सिरे से खारिज किया और विरोधियों पर आदिवासी जमीन बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस नक्शा के तहत निर्माण कार्य होना चाहिए उस तरह से काम नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य की आड़ में आदिवासी जमीन को बेचने का काम किया जा रहा है। अब किसके आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल आदिवासी स्मशान भूमि की जमीन को लेकर आदिवासी समुदाय का दो खेमा आमने- सामने है। एक खेमा सत्ताधारी दल का तो दूसरा खेमा बीजेपी का है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

साकची में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन

साकची के काशीडीह में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन हुआ, जहां प्लाइवुड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावट के कई उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा पंच कार जब्त

बहरागोड़ा में पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उड़ीसा से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चांडिल में हाथियों के हमले से बुजुर्ग की मौत

चांडिल के कुकडू क्षेत्र में हाथियों के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हुई, जिससे ग्रामीणों में डर और वन विभाग के खिलाफ नाराजगी बढ़ गई है।

एनएमएल में इंडस्ट्रियल पीएचडी की शुरुआत, मशीनों की सेहत पर एआई-डेटा एनालिसिस पर जोर

जमशेदपुर में आरएलए-2026 का समापन, उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत तालमेल पर बल, उद्योगों की भारी मशीनों की उम्र के आकलन पर केंद्रित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत