नियोजन नीति को रद्द करने की मांग पर विधानसभा के समक्ष महासभा का धरना

जमशेदपुर : झारखंड जनाधिकार महासभा ने रांची में विधानसभा भवन के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस धरना में बड़ी संख्या में युवा, छात्र, मज़दूर और समाज के विभिन्न तबके के लोग शामिल हुए और झारखंडियों के हक़ व अधिकार की बुलंद आवाज़ उठाई। वक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि रघुवर सरकार की नियोजन नीति को रद्द कर मूल गांव आधारित नई नीति बनाई जानी चाहिए। राज्य में स्थायी और विवाद मुक्त नियोजन नीति लागू की जाए, ताकि सभी रिक्त पदों पर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिल सके। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग और महिलाओं को बढ़ा हुआ आरक्षण मिलना चाहिए। भूमिहीन दलितों को जाति प्रमाण पत्र और ज़मीन देने की प्रक्रिया सरल की जाए और इसके लिए शिविरों का आयोजन हो।

वक्ताओं ने कहा कि पलायन रोकने के लिए ठोस कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और मज़दूर अधिकारों पर मजबूत नीति की आवश्यकता है। साथ ही शोध और उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष नीतियां बनाई जानी चाहिए।

जमशेदपुर से भी बड़ी संख्या में लोग इस धरने में शामिल हुए। दीपक रंजीत के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हमें इस सरकार से काफी उम्मीदें हैं। झारखंडियों को पहचान दिलाने और स्थानीय नीति व नियोजन नीति लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मांगों को याद दिलाने और सरकार को सचेत करने के लिए यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। झारखंड जनाधिकार महासभा ने साफ कहा कि यह लड़ाई न्याय, रोज़गार और सम्मान की है और इसे मंज़िल तक पहुंचाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंड कैबिनेट का फैसला: जंगली जानवरों के हमले में मौत पर 10 लाख मुआवजा, सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे सैलरी एडवांस

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अब 10 लाख रुपए का मुआवजा...

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत