पलामू टाइगर रिजर्व में शिकारी गिरोह का भंडाफोड़, 9 शिकारी गिरफ्तार, 13 फरार

8 बंदूक, 400 ग्राम बारूद और 14 ग्राम गंधक बरामद

लातेहार : लातेहार में वन विभाग की टीम ने पलामू टाइगर रिजर्व में बड़ी कामयाबी हासिल की। टीम पे नावागढ़ से सरफुदीन मियां, कानवाई से हरिचरण सिंह व अजित सिंह, कुई से तपेश्वर सिंह, रामसुंदर तुरी, झमन सिंह व कईल भुईयां तथा जूरुहार से रमन सिंह और पारसनाथ सिंह को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने आरोपियों से 8 भरठुवा बंदूक, 400 ग्राम बारूद और 14 ग्राम गंधक बरामद किया है।

शिकार के बाद मांस और खाल का करता था कारोबार

एक टाइगर ट्रैप, 15 फीट लंबे 2 फंदे, 5 शीशा व लोहे के टुकड़े, एक फरसा और वन्यजीवों की ट्रॉफी (हड्डी, खाल, दांत) भी जब्त की गई हैं। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष और प्रजेश कांत जेना के अनुसार यह गिरोह बाघ, हिरण और जंगली सूअर का शिकार करता था। शिकार के बाद मांस, खाल और ट्रॉफी का कारोबार करता था।

13 फरार आरोपियों की तलाश जारी

18 अगस्त को पकड़े गए चार शिकारियों की निशानदेही पर 19 अगस्त को नावागढ़ से सरफुदीन मियां को बारूद-गंधक बेचते पकड़ा गया। 20 अगस्त की सुबह गारू थाना क्षेत्र के कुई गांव से तपेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया गया। तपेश्वर ने 10 साल पहले गारू के चंदवा चट्टान में बाघ का शिकार करना कबूल किया है। वन विभाग ने 13 फरार आरोपियों की तलाश कर रहा है। जंगल में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है। छापेमारी में गारू व छिपादोहर पश्चिम के रेंजर, वनपाल, सहायक वनपाल और वनरक्षी शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विजाग स्टील प्लांट हादसे में 8 लोगों की मौत पर रामचंद्र राव ने जताया दुख, जांच की मांग

हैदराबाद, 8 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष...

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सरकार के आरोपों का किया खंडन, बोली- कर्नाटक को केंद्र से मिला रिकॉर्ड फंड

बेंगलुरुनई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार के बीच फंड आवंटन को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। इस बीच केंद्रीय वित्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत