विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा को मॉक ड्रिल

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों और आपातकालीन प्रतिक्रिया की जानकारी दी गई।

सेंट जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल, खासमहल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय, खासमहल तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग से बचने के प्राथमिक उपाय, अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग, सुरक्षित निकासी मार्ग का उपयोग तथा समय पर सूचना देने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

अग्निशमन दल के प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के मॉक ड्रिल का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति तैयार करना तथा अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम अन्य विद्यालयों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत