मंत्री रामदास का शव पहले आएगा जिला संपर्क कार्यालय, फिर ले जाया जाएगा घाटशिला

जमशेदपुर : मंत्री रामदास सोरेन का शव रांची से जमशेदपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। दो बजे तक उनका शव डिमना चौक से मानगो पुल होते समाहरणालय के समीप स्थित झामुमो के जिला संपर्क कार्यालय पहुंचेगा। वहां पर पार्टी के सभी प्रमुख नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद शव घाटशिला ले जाया जाएगा।

एचसीएल ग्राउंड मऊभंडार में शव को श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा। वहां से उनकी शव यात्रा घोड़ाबांधा स्थित आवास के लिए निकलेगी। हालांकि वापसी में उनका शव शहर नहीं आकर एनएच-33 से पिपला होते घोड़ाबांधा पहुंच जाएगा। पिपला के बाद लुआबासा में 200 मीटर सड़क कच्ची है जिसे ठीक करने का काम सुबह से युद्ध स्तर पर चल रहा है। साथ ही घोड़ाबांधा से सटे धुमा कॉलोनी में भी अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

घाटशिला के एचसीएल मैदान अंतिम दर्शन के लिए रखा गया शव

दिवंगत मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग, झारखंड सरकार स्वर्गीय श्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर घाटशिला के एचसीएल ग्राउंड में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया है। बड़ी संख्या में समर्थक एवं उनके चाहने वाले पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री चम्पई सोरेन, पूर्व मंत्री श्री दिनेश सारंगी, मंत्री श्री दीपक बिरुआ, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री प्रदीप बलमुचू, विधायक श्री समीर मोहंती, विधायक श्री संजीव सरदार, पूर्व विधायक श्री कुणाल सारंगी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री मोहन कर्मकार, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजू गिरी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री हिदायतुल्लाह खान समेत भारी संख्या में समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत रामदास सोरेन जी के पार्थिव शरीर का दर्शन कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग, झारखंड दिवंगत रामदास सोरेन जी का पार्थिव शरीर घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित आवास पर दर्शनार्थ रखा गया। पूर्व मुख्यमंत्रीगण, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समर्थकों ने पुष्प चक्र एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग, झारखंड सरकार दिवंगत रामदास सोरेन जी का घोड़ाबांधा स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम-संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे शुभचिंतकों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सरयू राय ने सोशल मीडिया आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सबूत दें या कानूनी कार्रवाई झेलें

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों का फेसबुक लाइव में जवाब देते हुए सबूत मांगे और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

प्रिंस यादव मौत मामले की भारत, बिहार और नेपाल सरकार मिलकर संयुक्त जांच करे : तेजस्वी यादव

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले ने राजनीतिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत