विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस
जमशेदपुर : 14 अगस्त को भारत देश का विभाजन हुआ था, जिसको लेकर बीजेपी ने मौन जुलूस निकाल कर हाथों पर काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया। इस मौक़े पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता इस जुलूस मे शामिक हुए। भाजपा ने साकची भाजपा कार्यालय से साकची शहीद चौक तक मौन जुलूस निकाला। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के विभाजन मे ब्रिटिश हुकूमत की देन थी, जिसमे ब्रिटिश सरकार सफल हुई। देश के विभाजन मे कई त्रासदी हुई, जिसका खामियाजा दोनों ही देश के लोगों को भुगतना पड़ा, जिसके विरोध मे आज मौन जुलुस निकाला गया।

