साकची एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी और एम्बुलेंस की सुविधा बहाल करे प्रशासन

जमशेदपुरः जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल को साकची से डिमना स्थानांतरण किये जाने से आम जनता को हो रही परेशानी को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उपायुक्त और सिविल सर्जन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से साकची एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी और एम्बुलेंस की सुविधा बहाल करने की मांग की गयी है। आम लोगों का कहना है कि एमजीएम अस्पताल को साकची से डिमना स्थानांतरण किये जाने के पश्चात आमजन, विशेषकर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को डिमना तक जाने के लिए अतिरिक्त समय लगने के कारण मरीज की स्थिति ज्यादा खराब हो रही है। सामाजसेवी मन्नू डोके ने बताया कि मानगो पुलिया अधिकांश समय जाम होता है, जिससे मरीजों को डिमना तक पहुंचने में जाम का सामना करना पड़ता है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन से तत्काल साकची एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी और एक एम्बुलेंस की सुविधा बहाल करने की मांग की गयी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों के सिस्टम को सुदृढ़ किया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने देश के पशु चिकित्सा जैविक परीक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

विपक्ष मुक्त भारत बनाने पर तुले हुए हैं गृह मंत्री अमित शाह : तारिक अनवर

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद तारिक अनवर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

सीबीआई ने यूपी के अमेठी में सरकारी निधि के गबन के मामले में तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी में स्थित 14...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- राजद और भाकपा (माले) ने धोखा दिया

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नए सवाल खड़े...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत