सूर्य मंदिर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 14 अगस्त से

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में 14 से 16 अगस्त तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस दौरान बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा एवं विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया जाएगा। रविवार को भालूबासा स्थित होटल मिष्टी इन में सूर्य मंदिर समिति की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सह-कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं सह-मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर समिति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन करेगी। जन्माष्टमी के दिन सूर्य मंदिर परिसर में विशेष पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा। मध्यरात्रि में बाल गोपाल के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें भक्त भजन-कीर्तन के साथ श्रीकृष्ण के प्राकट्य का आनंद लेंगे। 14 अगस्त को बिरसा मुंडा टाउन हॉल में शाम 5 बजे से बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं 15 अगस्त को सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन होंगे। 16 अगस्त (शनिवार) को शाम 5 बजे से बिरसा मुंडा टाउन हॉल में दोनों प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला होगा।

मंदिर समिति के सह-कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं को क्रमशः ₹5,000, ₹3,000 और ₹2,000 नकद राशि दी जाएगी। वहीं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹15,000, द्वितीय ₹11,000 और तृतीय ₹7,000 रहेगा। इसके अलावा, बाल राधा-कृष्ण प्रतियोगिता के 25 फाइनलिस्ट में से शेष 22 प्रतिभागियों तथा सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के चतुर्थ और पंचम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागी की अधिकतम उम्र 10 वर्ष मान्य होगी।

सूर्य मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रेम झा और प्रमोद मिश्रा ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के लिए फॉर्म वितरण 10 अगस्त से शुरू हो गया है, जो सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और शाम 5 से रात 8 बजे तक मंदिर परिसर में उपलब्ध है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी मंदिर कार्यालय एवं विनय कुमार (9431568664), कंचन दत्ता (9835560693), दिलीप मित्रा (8092821425) एवं रंजन सिन्हा (8877194545) से संपर्क कर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

तीन दिवसीय महोत्सव की सफलता के लिए समिति ने विभिन्न प्रभारियों प्रतिनियुक्त किया है। कार्यक्रम के संयोजक कमलेश सिंह और कार्यक्रम कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा को बनाया गया है। राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के प्रभारी गुंजन यादव, अखिलेश चौधरी, बोलटू सरकार, शैलेश गुप्ता व अन्य शामिल हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

साकची फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी के लिए चलाई थी गोली

जमशेदपुर के साकची फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन शुक्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रंगदारी वसूली के उद्देश्य से फायरिंग करने की बात स्वीकार की है।

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों में हिम्मत होती तो इस्तीफा देते, हुमायूं कबीर ने कसा तंज

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने मंगलवार को कहा कि अगर तृणमूल के 20 पूर्व सांसदों...

कोल्हान में सड़क हादसों का कहर जारी, मानगो में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की बस की चपेट में आकर मौत

जमशेदपुर : कोल्हान में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच शनिवार सुबह एक और दर्दनाक दुर्घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत