मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को दी मुखाग्नि

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन होने के साथ झारखंड में एक युग का अवसान हो गया। रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत शिबू सोरेन जी का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पिता के पार्थिव शरीर को पारंपरिक रीति- रिवाज तथा रस्म के साथ मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। इससे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास से दिवंगत शिबू सोरेन जी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। यहां हजारों -हज़ार की संख्या में लोगों ने भावुक और नम आंखों से “गुरुजी” को नमन कर अंतिम विदाई दी।

अंतिम जोहार ” के लिए उमड़ा जन सैलाब

क्या आम और क्या खास, दिवंगत शिबू सोरेन जी के अंतिम जोहार के लिए नेमरा गांव में जन सैलाब उमड़ पड़ा था। उनके अंतिम दर्शन के लिए राज्य के अलग-अलग कोनों से लोग पधारे थे। इनमें अति विशिष्ट व्यक्ति से लेकर आम जन तक, हर कोई शामिल था। हर किसी ने झारखंड राज्य के प्रणेता, पथ प्रदर्शक औऱ मार्गदर्शक दिशोम गुरु जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हर किसी का दिल उदास, व्यथित और आंखें नम थी।

रो पड़ा पूरा नेमरा

यूँ तो दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन की जानकारी मिलने के बाद से ही उनके पैतृक गांव नेमरा में उदासी और सन्नाटा पसर चुका था। हर कोई गमगीन था। घरों में चूल्हे तक नहीं जले थे। वहीं, आज जैसे ही दिशोम गुरु जी का पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचा, पूरा नेमरा रो उठा। परिजन एवं सगे- संबंधी समेत राज्य के दूर दराज से आए लोगों की आंखों से आंसू छलक रहे थे। सभी ने दिशोम गुरु जी को नमन कर अन्तिम विदाई दी।

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन जी का रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित पैतृक गांव नेमरा में हुआ अंतिम संस्कार।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

युवती पर चाय फेंकने की घटना पर सख्त रुख, जदयू प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर: शहर में युवती पर चाय फेंकने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)...

होर्मुज पर टकराव तेज: इस्राइल-लेबनान हमलों के बीच युद्धविराम फिर खतरे में

Ceasefire : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जहां ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद किए जाने से हालिया युद्धविराम...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

धुर्वा बिजली स्टेशन में संदिग्ध लिफाफा मिलने से हड़कंप

रांची के धुर्वा बिजली सब स्टेशन में संदिग्ध लिफाफा और कारतूस मिलने से दहशत फैली, पुलिस उग्रवादी कनेक्शन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत