बच्ची से दुराचार मामले में भाजपा ने डीएसपी व थानेदार के खिलाफ उपायुकत से की शिकायत

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर परसुडीह की एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में डीएसपी और थाना प्रभारी के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत की। उपायुक्त से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने मामले को दबाने का प्रयास किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मांग की कि घटना में संलिप्त अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि 25 जुलाई को घटित इस शर्मनाक घटना को दबाने की कोशिश 27 जुलाई को कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी की गई थी। हालांकि, भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने इस पर विरोध जताते हुए रात्रि 11 बजे थाना पहुँचकर एसपी से बातचीत की। उसके बाद मामला दर्ज किया गया। उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर की टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अकादमी के...

भाजपा जमशेदपुर महानगर की नई टीम का ऐलान, अनुभव और युवा जोश का संतुलन

== प्रदेश नेतृत्व की मुहर के बाद जारी हुई सूची == कुछ पद अब भी खाली, चर्चाओं का दौर तेज जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा पहुंचे देवघर, पूजा-अर्चना के बाद हवाई अड्डा के लिए रवाना

देवघर : असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा बुधवार को देवघर पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सांसद निशिकांत दुबे...

जमशेदपुर में 12 अप्रैल को 77 केंद्रों पर उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा

तीन पालियों में होगी परीक्षा : रिपोर्टिंग समय प्रातः 07:00 बजे,प्रथम पाली 08:30 बजे से 10:30 बजे, द्वितीय पाली 11:30 से 01:30 बजे, तृतीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत