बरहेट में रिश्वत लेते पंचायत सचिव को गिरफ्तार

साहिबगंज : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के बरमसिया पंचायत सचिव संतोष कुमार को 3,500 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक पीड़ित लाभार्थी ने एसीबी दुमका इकाई को शिकायत की थी कि पंचायत सचिव संतोष कुमार उनसे प्रधानमंत्री आवास योजनाके नाम पर 3,500 रुपये रिश्वत मांग कर रहे हैं। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बुधवार को सचिव को घूस की रकम लेते ही रंगेहाथ पकड़ लिया। एसीबी टीम ने बरहेट पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी सचिव को पकड़कर प्रारंभिक पूछताछ के बाद अपने साथ दुमका ले गई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं बरहेट क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत स्तर पर योजनाओं के नाम पर अक्सर पैसे की मांग की जाती है, परंतु लोग डर या लाचारी के कारण शिकायत नहीं कर पाते। इस कार्रवाई से आम जनता में उम्मीद जगी है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बरहेट बीडीओ अंशु कुमार पांडे से इस संबंध में संपर्क करने पर कहा कि उन्हें एसीबी की कार्रवाई की सूचना मिली है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड: एसआईआर के तहत मतदाताओं की मैपिंग, ईसी बोला- फिलहाल दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब तक 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 2.11 करोड़ यानी करीब...

हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिए किया एटीएस का गठन

चंडीगढ़, 11 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों को लेकर राज्य में आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) का गठन किया है। एटीएस आतंकवाद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत