चांडिल वन क्षेत्र के झिमड़ी गांव में हाथी के हमले में महिला घायल
चांडिल : चांडिल वन क्षेत्र के झिमड़ी गांव में एक जंगली हाथी ने बीते रात को बुलु महतो के घर पर हमला कर दिया। हमले में घर की दीवार और छत गिर गई। इस घटना में एक महिला घायल हो गई, जिसे आज सुबह उपचार के लिए नीमडीह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हाथी द्वारा स्थानीय लोगों और उनके घरों का निशाना बनाया जा रहा है। घरों में सामान और अनाज को अपना निवाला बना रहे । मंगलवार की रात्रि 2बजकर 30 मिनट के आसपास हाथी ने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। मिट्टी और छत से बांस और लकड़ियां गिरने से महिला घायल हो गई। महिला के सिर और चेहरे पर चोट लगी है।
महिला का इलाज नीमडीह के चिकित्सक की देखरेख में चल रहा है। चांडिल वन क्षेत्र के वनपाल ने इलाज हेतु नकद 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा, घायल महिला का एक्स-रे भी करवाया गया है।
वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई के लिए योजना बना रही है। वन विभाग का उद्देश्य है कि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
