सिंहभूम चैम्बर का प्लेटिनम जुबिली समारोह 26 को, राज्यपाल करेंगे संबोधित

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स अपना प्लेटिनम जुबिली वर्ष मना रहा है। इसी दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन चैम्बर के द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक शनिवार, 26 जुलाई को दोपहर 11.55 बजे से चैम्बर भवन में झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में चैम्बर भवन पधारकर चैम्बर सदस्यों को संबोधित करेंगे। साथ ही कोल्हान एवं राज्य के औद्योगिक विकास पर अपनी बातें रखेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक श्री सरयू राय, बहरागोड़ा के माननीय विधायक श्री समीर मोहंती, पोटका के माननीय विधायक श्री संजीव सरदार एवं जमशेदपुर पूर्वी की माननीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू भी उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली समारोह केे अंतर्गत पिछले दो महीने से व्यवसाय एवं उद्यम हित को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन चैम्बर के द्वारा किया जा रहा है। प्लेटिनम जुबिली का उद्घाटन 25 मई को लोयला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी, रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युतवरण महतो के द्वारा किया गया था। तत्पश्चात महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु मानसून टेªड फेयर का आयोजन जिसमें झारखण्ड सरकार के मंत्री दीपक बिरूआ, रामदास सोरेन, विधायक सविता महतो ने आकर महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में देश के जाने-माने सीईओ में से एक टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेन्द्रन ने भी चैम्बर सदस्यों को संबोधित किया। प्लेटिनम जुबिली समारोह के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम कोल्हान एवं राज्य के विकास को लेकर महामहिम राज्यपाल का यह कार्यक्रम अहम साबित होगा और कोल्हान के व्यवसायियों के लिये महत्वपूर्ण होगा।

चैम्बर के सभी पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया एवं अन्य सदस्य उक्त कार्यक्रम की तैयारियों में जोरषोर से लगे हुये हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल...

युवती पर चाय फेंकने की घटना पर सख्त रुख, जदयू प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर: शहर में युवती पर चाय फेंकने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत