एबीएम कालेज की हालत लचर, होगा समस्याओं का समाधान : ठाकुर

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य सोनू ठाकुर ने अब्दुल बारी मेमोरियल महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। महाविद्यालय आगमन पर प्राचार्य डॉ. पियूष कुमार द्वारा उनका स्वागत किया गया।

निरीक्षण के दौरान ठाकुर ने महाविद्यालय के विभिन्न भवनों, कक्षाओं, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, प्रशासनिक खंड एवं सभागार का गहन अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि महाविद्यालय की आधारभूत संरचना का रख-रखाव अत्यंत दयनीय स्थिति में है। नव-निर्मित भवन भी देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे जर्जर अवस्था में परिवर्तित हो रहे हैं। पुस्तकालय एवं स्मार्ट क्लास जैसे शैक्षणिक संसाधनों की भी हालत बेहद खराब है, जिससे शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

महाविद्यालय में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भारी कमी के कारण न केवल प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं बल्कि पठन-पाठन व्यवस्था भी अत्यंत अव्यवस्थित हो गई है। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को सीनेट सदस्य श्री ठाकुर के समक्ष रखा और निवेदन किया कि वे इन समस्याओं को महामहिम राज्यपाल,विश्वविद्यालय प्रशासन एवं राज्य सरकार तक पहुँचाने का कार्य करें।

ठाकुर ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे छात्रों और शिक्षकों के हित में इस गंभीर स्थिति को उच्च स्तर तक ले जाकर समाधान सुनिश्चित कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

जमशेदपुर : डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो बाजार के सुधार के लिए मेयर का सख्त रुख, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मानगो : मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आज पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के साथ मानगो बाजार क्षेत्र का विस्तृत...

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर। इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत