जवाहरनगर रोड नबंर 9 में फायरिंग में तीन आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-9 स्थित लतीफ बाबा के घर के पास हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शाहीद अली उर्फ काला बाबु, मो. महबुब उर्फ टीकू और फैसल अख्तर उर्फ अल्फी शामिल हैं। इनके पास से तीन देशी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।

यह मामला 15 जुलाई मंगलवार की रात का है जब मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 8 के रहने वाले मो. अली पर अज्ञात अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। हालांकि उस समय गोली चलने की पुष्टि नहीं हो सकी थी, लेकिन सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय, पश्चिम) द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हमला आपसी विवाद का नतीजा था। वादी मो. अली के आवेदन पर मानगो थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

CBSE Result 2026 Update: 10वीं का रिजल्ट पहले, 12वीं का बाद में

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने...

’प्रत्याशा’ कथक वर्कशॉप का आगाज : संदीप मलिक ने सिखाए नृत्य के मूल तत्व

कथक एक शाश्वत संस्कार है: संदीप मलिक | झारखंड में सुविधाओं की कमी बड़ी चुनौती: मोनिका डे रांची: ‘नृत्यशाला’ संस्था के तत्वावधान में ‘प्रत्याशा’ नामक...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बागबेड़ा में छत काटकर बंद घर में लाखों की चोरी, 15 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

: घाघीडीह पंचायत के मां तारानी कॉलोनी, रोड नंबर दो का मामला : पूरा परिवार पिता के श्राद्धकर्म के लिए घाटशिला के सुरदा...

मनरेगा के 13 कनीय अभियंताओं को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मनरेगा के तहत चयनित 13 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन अभियंताओं की नियुक्ति ग्रामीण विकास...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत