समय पर पूरा करें अबुआ आवास : डीडीसी

जमशेदपुर : उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातू एवं कालापाथर ग्राम पंचायत में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना एवम अबुआ आवास योजना निर्माण का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होने योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की तथा अपूर्ण योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

निरीक्षण उपरांत उप विकास आयुक्त ने चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में एक बैठक की, जिसमें उन्होंने अबुआ आवास योजना और मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा की । अबुआ आवास योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान होने के पश्चात 60 या उससे अधिक दिनों से लम्बित प्लिंथ, लिंटर एवं पूर्ण आवास का जियो टैग जल्द पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। वैसे लाभुक जिन्होने पहली किस्त की राशि लेकर भी प्लिंथ तक नहीं बना सके हैं, उनके घरों को चिन्हित किया गया है। सभी पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक को ऐसे 20-20 लाभुकों की जिम्मेदारी सौंपी गई और तीन दिन के अंदर प्लिंथ तक का निर्माण पूरा कराने का निदेश दिया गया ।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, एपीओ मनरेगा, जिला समन्वयक आवास, जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक व अन्य संबंधित उपस्थित थे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ...

सोनारी जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन ने मनाई अंबेडकर जयंती, जरूरतमंदों को वितरित किए लूंगी व तौलिया

जमशेदपुर : सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन, सोनारी द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सादगीपूर्ण...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

साकची में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन

साकची के काशीडीह में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन हुआ, जहां प्लाइवुड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावट के कई उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

बागबेड़ा में कचरा प्रबंधन को मिलेगी रफ्तार, स्थायी निष्पादन योजना पर बनी सहमति

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में बढ़ती कचरा समस्या के समाधान को लेकर पंचायत समिति की बैठक में ठोस पहल की गई। विधायक संजीव सरदार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत