गालूडीह के हेंदलजुड़ी में फर्जीवाड़ा कर पैसे ले रहीं 172 मुस्लिम महिलाओं पर एफआइआर

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिल के घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह थाना क्षेत्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। यहां हेंदलजुड़ी पंचायत के छोलगोड़ा गांव में 172 मुस्लिम महिलाओं ने फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ लिया है। हैरानी की बात यह है कि ये महिलाएं झारखंड की निवासी भी नहीं हैं। फर्जी लाभुकों में बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों की 40 और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों की 132 मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं। पंचायत के आठ गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं हैं। हेंदलजुड़ी पंचायत में आठ गांव हैं, पर किसी गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है, बावजूद पंचायत के छोलगोड़ा गांव की 172 मुस्लिम महिलाओं के नाम न सिर्फ मंईयां सम्मान योजना में शामिल किया गया, बल्कि उनके खाते में इसकी पहली किस्त भेज दी गई है। मंईयां योजना स्वीकृत सूची में अंकित मुस्लिम महिला बंगाल एवं बिहार के होने की जानकारी जांच के बाद मिल पाई। इतना ही नहीं इनके द्वारा राज्य के सात अन्य जिलों में भी फर्जी निकासी का मामला सामने आया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि गलत तरीके से योजना का लाभ लेने पर 172 महिलाओं पर एफआईआर दर्ज किया गया है और एक जांच टीम का गठन किया गया है जो पूरे मामले की जाँच करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ...

सोनारी जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन ने मनाई अंबेडकर जयंती, जरूरतमंदों को वितरित किए लूंगी व तौलिया

जमशेदपुर : सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन, सोनारी द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सादगीपूर्ण...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बरसोल थाना क्षेत्र के खांडामौदा चौक में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

बेकाबू ट्रेलर ने पहले एक होटल को मारी टक्कर, गांव की ओर बाइक सवार को चपेट में लिया, मची अफरा-तफरी बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले...

जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कार से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत