कांड्रा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

जमशेदपुर : कांड्रा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय युवक भुवनेश्वर मंडल का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। वह गुजरात में काम करता था। 15 दिन पहले ही गांव लौटा था। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि युवक सोमवार रात 9 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।

परिजन जहां नशे की लत के कारण आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं शव की स्थिति देख हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। शव के दोनों पैर जमीन से सटे थे और घुटने से मुड़े हुए थे। गांव में अवैध महुआ शराब के उत्पादन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब तक यह बंद नहीं होगा, ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस से बार-बार शिकायत करने के बाद भी अवैध शराब कर बिक्री और उत्पादन जारी है। यदि कार्रवाई नहीं होगी तो युवकों की जान जाती रहेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

किस-किस ने छोड़ी टीएमसी, अभी औपचारिक ऐलान नहीं: कीर्ति आजाद

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कीर्ति आजाद ने पार्टी में चल रही अटकलों और बागी रुख को लेकर सख्त बयान...

सरयू राय ने सोशल मीडिया आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सबूत दें या कानूनी कार्रवाई झेलें

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों का फेसबुक लाइव में जवाब देते हुए सबूत मांगे और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत