पूर्वी सिंहभूम जिले में अब प्रखंड स्तर पर हर हफ्ते आयोजित होगा जन शिकायत निवारण दिवस

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु प्रखंड सह अंचल स्तर पर प्रत्येक सप्ताह निर्धारित दिवसों को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया जाएगा। 

संबंधित प्रखंड सह अंचल में पदाधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

 इससे न केवल शिकायतों के समाधान में तेजी आएगी, बल्कि नागरिकों को भी जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील है कि वे अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय में निर्धारित दिवस पर पहुंचकर अपनी समस्याए और शिकायते दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

प्रखंडवार निर्धारित जन शिकायत निवारण दिवस इस प्रकार है

1. बोडाम – बुधवार

2. मुसाबनी – बुधवार

3. घाटशिला – गुरुवार

4. पोटका – शुक्रवार

5. बहरागोड़ा – गुरुवार

6. डुमरिया – बुधवार

7. पटमदा – सोमवार

8. गुड़ाबांदा – शुक्रवार

9. चाकुलिया – मंगलवार

10. धालभूमगढ़ – बुधवार

11. जमशेदपुर – शुक्रवार

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

यात्री ट्रेनों की देरी पर टाटानगर में धरना शुरू

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की देरी के खिलाफ सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू, यात्रियों ने रेलवे पर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत