रघुबर दास की पुनर्नियुक्ति से अनमोल वर्मा पप्पू उत्साहित
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को दूसरी बार भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे पार्टी सदस्यों, खासकर झारखंड के कार्यकर्ताओं में खुशी है.
जमशेदपुर- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को दूसरी बार बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की.
दास की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी है. खासकर, झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में.
2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए दास को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं.
कुल 38 नेताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है.
भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पू” ने दास की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है.
उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अहम भूमिका निभाएंगे.
