आदिवासी सेंगल अभियान का भारत बंद शुरू, टाटा-  हाता मार्ग को किया जाम, जानिए क्या है मांग

जमशेदपुर; अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष साल खान मुर्मू के नेतृत्व में भारत बंद का ऐलान करते हुए टाटा-  हाता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. संगठन ने मांगे पूरी नहीं होने पर अपने आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी है.

 आदिवासी सेंगल अभियान द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर देश के 7 राज्यों में गुरुवार को  भारत बंद का आह्वान किया गया है. इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सलखन मुर्मू के नेतृत्व में अभियान द्वारा टाटा हाता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया.इससे यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया, जाम से राहगीरों के चेहरों पर  परेशानी साफ़ देखी गई.

 जानकारी देते हुए सिंगल अभियान के केंद्रीय संयोजक विवो मुर्मू ने कहा कि 2023 में संताली भाषा को झारखंड की राज भाषा बनाने, सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

 उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना में सरना धर्म वालों की आबादी 50 लाख से ऊपर थी फिर भी सरना धर्म कोड को लागू नहीं किया गया, संताली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है. उसे झारखंड की  प्रथम राज भाषा घोषित किया जाए, 

कुर्मी और महतो को एसटी का दर्जा दिए जाने का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड आदिवासियों का गढ़ है. भगवान बिरसा के सपनों को पूरा करते हुए अबुआ दिसुम अबुआ राज को पुनर्स्थापित करना होगा.

 उन्होंने कहा कि  30 जून को कोलकाता में पूरे भारतवर्ष से आदिवासियों का एक बड़ा जुटान होगा और अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधायक सरयू राय से मिले टाटानगर के एरिया मैनेजर, ट्रेनों की लेटलतीफी पर बताया जल्द ही हो जाएगा समस्या का समाधान

विधायक बोले-आंकड़ों से उनका कोई सरोकार नहीं, स्थिति नहीं सुधरी तो जल्द ही आंदोलन के अगले चरण की होगी घोषणा जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल...

जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कार से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गोड्डा में बीएड छात्र की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में घर में घुसकर वारदात, 3 गिरफ्तार

गोड्डा: जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक बीएड छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पथरगामा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव...

आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

मुंबई : प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत