Anti encroachment drive: पाकुड़ में अतिक्रमण पर बुलडोजर, सडक़ किनारे की दो दर्जन से अधिक अस्थायी दुकानों को प्रशासन ने हटाया
पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में सडक़ किनारे लगायी गयी दो दर्जन से अधिक अस्थायी दुकानों को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया.
शहर में सिविल एसडीओ आवास के निकट से पुराने सदर अस्पताल चौक तक यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.
नगर परिषद का दावा है कि पूरे शहरी क्षेत्र में सडक़ किनारे लगायी गयी अस्थायी दुकानों को हटाया जा रहा है ताकि शहर के मुख्य सडक़ पर आवागमन सुचारू रह सके.
इधर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जब प्रशासन की ओर से एक होटल पर जेसीबी चलाया गया तब होटल मालिक की आंखों से आंसू छलक आए. उसने प्रशासन से चीख चीख कर अपने होटल को नहीं तोडऩे की अपील की गई लेकिन प्रशासन का बुलडोजर अपना काम करता रहा.
अब अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद मुख्य सडक़ चौड़ी हो गयी है. अतिक्रमण हटाने को लेकर शहरी क्षेत्र में एक सप्ताह पहले ही माइकिंग कर दुकानदारों को जानकारी दे दी गयी थी. कई दुकानदारों ने जानकारी मिलने के बाद अपने सामान को हटा लिया था. जिन दुकानदारों ने अपनी दुकान को नहीं हटाया था, उन्हीं दुकानों को जेसीबी के सहारे तोड़ा गया.
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव भी मौजूद रहे.
