Sidgora 10 no. Basti: सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती के टेंट हाउस में शार्ट सर्किट से लगी आग, पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 10 नंबर बस्ती इलाके में स्थित अतुल टेंट हाउस में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. इससे पूरे इलाके में अफरा तफरी फैल गई. अग्निशमन विभाग को सूचना देने के साथ आसपास के लोग अपने स्तर से भी आग बुझाने में जुट गए. लोग इस बात से डरे हुए थे कि कहीं आज विकराल रूप लेकर आसपास के भवनों को अपनी चपेट में न ले ले.
संयोग अच्छा रहा की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दम कालों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद 2 घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया.
आगलगी की इस घटना में अतुल टेंट हाउस में रखे सभी सामान जल गये. बाद में सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और टेंट हाउस के मालिक से पूछताछ की.
घटना के बारे में बताया गया कि टेंट हाउस में शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी. टेंट हाउस के मालिक ने घटना के बारे में लिखित जानकारी सिदगोड़ा थाने पर जाकर दी है.
