जमशेदपुर के खरकई ब्रिज से कूदकर युवक ने दे दी जान, देखते रह गए लोग
जमशेदपुर : देश में आत्महत्या की घटनाओं वाले शहरों की सूची में जमशेदपुर काफी प्रमुख स्थान है. हाल के दिनों में यहां फिर आत्महत्या की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. मामूली बात पर लोग मौत को गले लगा रहे हैं. ताजा मामला खरकई ब्रिज पर का है. मंगलवार को सरेआम इस ब्रिज से नदी में कूदकर कूदकर एक युवक ने जान दे दी है और लोग देखते रह गए .
उधर युवक के कूदने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. देखते ही देखते बृज और उसके आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर पुलिस भी पहुंची. तबतक युवक की मौत हो चुकी थी. नदी के पत्थर पर गिरने और सर में चोट लगने के कारण फिलहाल मौत का कारण बताया जा रहा है.
अभी तक यह पता नहीं चल सका कि युवक कहां का रहनेवाला था और उसने आत्महत्या क्यों की?
