झारखंड में धूमधाम से मनी महाशिवरात्रि, चर्चा में रहा जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का भगवा अवतार

रांची/ जमशेदपुर :  पूरे झारखंड में शनिवार को महाशिवरात्रि का महापर्व धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया. देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने लाखों लोग पहुंचे. राज्य के अन्य इलाकों में भी मंदिर गुलजार रहे और हर ओर भक्ति का सागर प्रवाहित होता नजर आया.

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता. महाशिवरात्रि पर बन्ना का ऐसा भगवा अवतार दिखा, जिसके बारे में कुछ महीनों पहले तक सोचा भी नहीं गया था. बन्ना ने टाटा की धरती पर धर्म के क्षेत्र में एक इतिहास का सृजन करते हुए नई धार्मिक परंपरा का शुभारंभ कराया.

जमशेदपुर के पश्चिमी इलाके में स्थित सोनारी के दोमुहानी तट पर खरकई व स्वर्णरेखा नदियों का संगम है. बन्ना ने इसी दोमुहानी तट पर शनिवार को आस्था का महासंगम नाम से आर्धिक कार्यक्रम का आयोजन कराकर महाशिवरात्रि की सुर्खियों को अपने नाम कर लिया.

 शाही स्नान में उमड़े श्रद्धालु

बन्ना के आयोजन का पहला कार्यक्रम रहा शाही स्नान. महाकुंभ के शाही स्नान की याद दिलानेवाले इस कार्यक्रम में खास तौर पर बुलाए गए साधु-संत आए. बन्ना भी इस स्नान में शामिल हुए. इसके बाद हजारों लोगों ने संगम पर डुबकी लगाई. इस मौके पर सोनारी दोमुहानी तट को खास तौर से सजाया गया था.

30 फीट की शिव प्रतिमा देखने की होड़

दोमुहानी तट पर 30 फीट की शिव प्रतिमा बनाई गई थी. इसे देखने को लोगों में होड़ रही. बन्ना भी यहां पर काफी देर तक रहे. फोटो सेशन भी कराया. समर्थक भी उत्साह दिखाते मंत्री  की पहल का समर्थन कर रहे थे. पत्नी के साथ बन्ना ने शिवजी का पूजन व अभिषेक किया.


स्वर्णरेखा आरती से दिखी अलौकिक छटा


शनिवार संध्या समय दोमुहानी तट पर काशी व हरिद्वार की तरह स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया गया. बनारस से खास तौर पर बुलाए गए पंडितों ने जब आरती की तो वहां उपस्थित हजारों की भीड़ मंत्रमुग्ध होकर अलौकिक छठा को एकटक निहारती रही. खास बात यह कि एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने जमशेदपुर पहुंची कथा वाचिका जया किशोरी भी दोमुहानी घाट पहुंची थीं.

भरत शर्मा के भजनों पर झूमे हजारों लोग

बन्ना गुप्ता की पहल पर दिन भर के कार्यक्रम का समापन भजन संध्या के साथ हुआ. लोकप्रिय भोजपुरी गायक भरत शर्मा के भजनों पर घंटों लोग झुमते रहे. वहां जुटी भारी भीड़ का आकलन इसी तथ्य से किया जा सकता है कि दोमुहानी तट पर उस समय करीब एक किमोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी झी जिसे व्यवस्थित करने में ट्राफिक पुलिस घंटों पसीना बहाती रही ौर लोग आयोजन व बन्ना गुप्चा के भगवा अवतार के निहितार्थ पर चर्चा करने में भी मशगूल रहे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेलवे की ‘राजशाही’ और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगी: सरयू राय

यात्रियों की परेशानियों को नजरअंदाज कर मुनाफा कमाने में जुटा रेलवे, 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन के समक्ष धरना, सांसद विद्युत वरण महतो से...

मनरेगा के 13 कनीय अभियंताओं को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मनरेगा के तहत चयनित 13 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन अभियंताओं की नियुक्ति ग्रामीण विकास...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

प्रधानाचार्य अनुपमा रानी गौतम सेवानिवृत्त, सरयू ने उनके कार्यों को स्मरण किया

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भाटिया बस्ती के विकास कथा को साहित्य का रुप दिया जाए ‘गड्ढा स्कूल’ का टैग खत्म, अब प्रयोगधर्मिता और विकास के लिए...

सावधान! कहीं आप स्वर्णरेखा की मरी हुई मछलियों को सेवन तो नहीं कर रहे

स्वर्णरेखा का पानी प्रदूषित ही नहीं जहरीला होता जा रहा. प्रदूषित पानी नदी में छोड़ने के कारण स्थिति बेकाबू होती जा रही जमशेदपुर : जी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत