पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था – शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अमृतसर में सरेआम गोली मारकर हत्या, मंदिर के बाहर मूर्तियों के अपमान के विरोध में दे रहे थे धरना

इन दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल को गुजरात का चुनाव जितवाने को लेकर कभी पंजाब में होते हैं तो कभी गुजरात में! कभी भाजपा को कोसते हैं तो कभी दिल्ली के एलजी को, जिससे राजनीतिक माइलेज मिलता रहे, परन्तु उनके प्रांत में क्या हो रहा है, वह उन्हें दिखाई नहीं देता! क़ानून व्यवस्था कैसी है, इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना होता, परन्तु इसकी हानि आम नागरिकों को कैसे हो रही है, वह पंजाब में आज हुई एक घटना को देखकर मिल गया है!

आज एक गंभीर घटनाक्रम में अमृतसर में शिवसेना के जानेमाने नेता सुधीर सूरी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुधीर सूरी एक मंदिर के बाहर धरना दे रहे थे, तभी अचानक उन्हें गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि अमृतसर के प्रसिद्द गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां अपमानजनक अवस्था में मिली थी, जिसके विरोध में सूरी यहां धरने पर बैठे थे।

स्थानीय लोगो के अनुसार सुधीर सूरी तकसाली में शिवसेना के प्रमुख थे, और हिन्दू हित के कार्य करने के लिए प्रसिद्द थे। धरने के समय कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दी, जिसके पश्चात उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमृतसर पुलिस के अनुसार आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे हत्या में उपयुक्त किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Punjab | Sudhir Suri was shot outside Gopal Mandir, Amritsar during some agitation. He sustained bullet injuries & was rushed to hospital and died. Accused arrest, his weapons recovered: Amritsar CP on Shiv Sena leader Sudhir Suri being shot at in Amritsar https://t.co/7ceG1C9QKo pic.twitter.com/qLB4nG0ld9

— ANI (@ANI) November 4, 2022

सुधीर सूरी की हत्या का था अंदेशा

पुलिस के अनुसार शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर हमले की योजना का अंदेशा पिछले कुछ समय से था। पुलिस ने पिछले महीने पहले ही कुछ गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने पूछताछ में यह बताया था कि सूरी को मारने की योजना बनाई जा रही थी। पिछले महीने ही एसटीएफ और अमृतसर के संयुक्त ऑपरेशन में 4 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया था।

यह लोग कुख्यात रिंदा और लिंडा समूह के थे। इन्होने बताया था कि सूरी की हत्या के लिए वह रेकी भी कर चुके थे। हालांकि, वह इसमें कामयाब नहीं हो सके और वारदात से पहले ही पुलिस और एसटीएफ ने उन्हें पकड़ लिया।

शिवसेना नेताओं पर पहले भी हो चुके हैं जानलेवा हमले

सूरी पेशे से एक ट्रांसपोर्टर थे और वह राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ मुखर रहते थे, यही कारण था कि उन्हें जान से मार देने की धमकियां मिलती रहती थी। इससे पहले गुरुवार को भी एक शिवसेना नेता के घर के पास फायरिंग की घटना सामने आई थी। यहां टिब्बा रोड स्थित ग्रेवाल कॉलोनी में पंजाब शिवसेना नेता अश्विनी चोपड़ा के घर के पास दो साइकिल सवार लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना का वीडियो एक घर के बाहर लगे क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरे में दर्ज हो गया। सौभाग्य से अश्विनी चोपड़ा को किसी प्रकार की हानि नहीं हुई।

सूरी की हत्या के बाद अमृतसर में तनाव का माहौल

इस घटना के पश्चात अमृतसर के गोपाल मंदिर और आस पास के क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। सुधीर सूरी के समर्थकों ने पुलिस और राज्य सरकार के विरुद्ध आक्रामक नारेबाजी की, वहीं यह लोग पकडे गए हमलावर की दुकान के बाहर डटे हुए हैं। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पंजाब में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है. शिवसेना नेता सुधीर सूरी को अमृतसर में गोली मारी गई.’

अख़लाक़ की मृत्यु पर दादरी जाने वाले केजरीवाल ने सुधीर सूरी जी की हत्या पर चुप्पी साध ली है?पुलिस के सामने हत्या करदी गई लेकिन @ArvindKejriwal की पुलिस कुछ नही कर पाई।चुनाव में ख़ालिस्तनियों के घर सोने वाले केजरीवाल अगर क़ानून व्यवस्था देने में नाकाम हैं तो इस्तीफ़ा दे दे

— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) November 4, 2022

वहीं घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच चल रही है । पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड की जांच चल रही है, और अधिक जानकारी मिलने के पश्चात ही हत्या के कारणों और षड्यंत्र पर कोई टिप्पणी की जा सकेगी।

(यह स्टोरी हिंदू पोस्ट का है और यहाँ साभार पुनर्प्रकाशित किया जा रहा है। )

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डोबो पुल से ‘लापता’ युवक होटल में मिला, पत्नी को डराने के लिए रची पूरी कहानी

रहस्यमय गुमशुदगी का मामला निकला घरेलू विवाद का नाटक, पुलिस भी रातभर रही परेशान,स्कूटी पुल पर छोड़ होटल में छिपा रहा युवक, सुबह खुली...

चांडिल में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक, महिला यात्री चोटिल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित टाटा-रांची हाईवे पर भादूडीह के पास बुधवार दोपहर एक बस और ट्रक...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में दूषित पानी पर फूटा लोगों का गुस्सा, अभिभावक संघ का प्रदर्शन

जमशेदपुर: शहर में दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति से परेशान लोगों का आक्रोश शुक्रवार को सड़कों पर नजर आया। जमशेदपुर अभिभावक संघ के...

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत