सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ पर्व के कार्यक्रम को लेकर सरयू राय और रघुबर दास समर्थकों में जमकर मारपीट, पाँच घायल

छठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर जबर्दस्त विवाद, प्रशासन की निष्क्रियता ने तनातनी बढ़ायी

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ पर्व के आयोजन को लेकर विधायक सरयू राय और पूर्व विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास खेमा में तनातनी हो गयी और फिर देखते ही देखते दोनों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गयी है। इन दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये है, जिसमें सरयू राय और रघुवर दास दोनों ही गुटों के लोग शामिल हैं।

बताया जाता है कि इसके बाद पुलिस फोर्स को वहां तैनात कर दिया गया है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

इस दौरान जमकर तोड़फोड़ भी हुई है, जिसके बाद प्रशासन सकते में पड़ गया है।

बताया जाता है कि सरयू राय गुट के लोगों ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ व्रतियों के लिए एक शिविर लगाया था, जो रघुवर दास गुट के कार्यक्रम स्थल से सटा हुआ था।

इस दौरान काफी देर तक दोनों ओर से तनातनी होती चली गयी।

बाद में अचानक से कुछ लोग अंदर आये और सरयू राय के तंबू को उखाड़कर फेंक दिया।

इसके बाद सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों पर हमला कर दिया गया।

सरयू राय और रघुबर दास के समर्थकों में जमकर मारपीट, पाँच घायल.

सरयू राय गुट के लोगों ने भी कार्रवाई की और मारपीट दोनों ओर से हो गयी, जिसमें कई लोग घायल हो गये।

खुद सुबोध श्रीवास्तव घटना में घायल हो गये हैं।

सूर्य मंदिर में गायिका का कार्यक्रम कराने के लिए रघुवर दास गुट की ओर से आवेदन दिया गया था।

जमशेदपुर अक्षेस में विधायक सरयू राय के गुट का भी आवेदन था कि वे लोग चाहते है कि व्रतियों के रात में ठहराव का इंतजाम करें और शिविर लगाया जाये, लेकिन प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया।

इसके बाद दोनों गुट खुद से ही आयोजन कराने में लग गये।

इस बीच सरयू राय गुट ने भी अपना तंबू लगा दिया।

इसके बाद इस मामले ने विवाद का रुप ले लिया।

इस दौरान सरयू राय के कभी साथ रहे चंद्रगुप्त सिंह रघुवर दास गुट के साथ नजर आये।

सरयू राय और रघुबर दास के समर्थकों के बीच सूर्य मंदिर परिसर, सिदगोड़ा में जमकर मारपीट।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राज्यसभा में नई भूमिका : आज नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, बिहार में नेतृत्व परिवर्तन तय

नई दिल्ली : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सदस्य के...

चतरा के अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती, प्रशासन में हड़कंप

सरकारी हॉस्टल में रह रही थी छात्रा, जांच तेज; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैसे हुई घटना? जिला प्रशासन और...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में गूंजा छऊ का शंखनाद : मुखौटों के पीछे जीवित है सदियों पुरानी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

सरायकेला : सरायकेला का राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सोमवार को एक बार फिर पारंपरिक धुनों, नगाड़ों और कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों से जीवंत...

जमशेदपुर में 12 अप्रैल को 77 केंद्रों पर उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा

तीन पालियों में होगी परीक्षा : रिपोर्टिंग समय प्रातः 07:00 बजे,प्रथम पाली 08:30 बजे से 10:30 बजे, द्वितीय पाली 11:30 से 01:30 बजे, तृतीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत