जब बॉलीवुड की फिल्मों में गीतों में पटाखों वाली दीवाली हुआ करती थी!

इन दिनों जैसे ही दीवाली की बात आती है, वैसे ही एक शोर आरम्भ हो जाता है और पटाखों को लेकर हिन्दुओं को कोसा जाने लगता है। इस शोर में बॉलीवुड के कई कलाकारों का भी शोर दिखाई देने लगता है एवं साथ ही दीपावली को लेकर गाने भी अब बहुत कम दिखाई देते हैं। यदि फिल्मों में दीपावली दिखाई भी जाती है, तो वह ऐसी नहीं होती कि उसमें कुछ सकारात्मक मिल सके।

परन्तु कुछ वर्ष पूर्व संभवतया ऐसा नहीं था। फिल्मों में दीपावली मनाने के और पटाखों के साथ दीपावली मनाए जाने के कई गाने हुआ करते थे। दीपावली हिन्दुओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, इस दिन दीपक जलाकर तम नष्ट करने की प्रार्थना की जाती है।

आइये कुछ गाने देखते हैं कि पहले कैसे बिना किसी अपराधबोध एवं व्यर्थ ज्ञान के दीपावली फिल्मों में मनाई जाती थी! 1961 में आई फिल्म नजराना फिल्म का गाना देखते हैं, इसमें खुलकर फुलझड़ी और अनार आदि चलाए जा रहे है और गाने के बोल हिन्दू परिवार की समृद्धि को बता रहे हैं।

मेले हैं चिरागों के रंगीन दीवाली है

पति और पत्नी के मध्य पर्व के मध्य एक सहज प्रेम भी दिखाई दे रहा है। इस गाने में दीपकों के माध्यम से तम को पराजित करने की कहानी कही गयी है। राजकपूर अनार आदि चला रहे हैं।

ऐसा ही एक गाना है वर्ष फिल्म खजानची का। यह गाना भी पर्व के माध्यम से होने वाली समृद्धि को प्रदर्शित कर रहा है। इस गाने में भी अनार चलाकर उसके चारों ओर नृत्य किया जा रहा है। गाना कह रहा है

“आई दिवाली आई, कैसे उजाले लायी

घर-घर खुशियों के दीप जले

सूरज को शरमाये ये, चरागों की क़तारें

रोज़ रोज़ कब आती हैं, उजाले की ये बहारें

आरी सखी। आरी सखीआज रात सखी बालम से

दिल जीते या दिल हारे

आई दिवाली आई।।।

https://www.youtube.com/watch?v=MhXHBXCTB-M

एक और गाना है, आई दीवाली दीप जला जा! यह वर्ष 1948 में आई फिल्म का है। इसे गाया है शमशाद बेगम और सितारा कपूर ने!

आयी दीवाली दीप जला जा

आयी दीवाली दीप जला जा

ओ मतवाले साजना

ओ मतवाले साजना

आयी दीवाली दीप जला जा

आयी दीवाली दीप जला जा

————–

घर घर दीपक ऐसे चमके

जैसे चांद सितारे

घर घर दीपक ऐसे चमके

जैसे चांद सितारे

इस गाने में एक परिवार का बहुत ही सुन्दर चित्रण किया गया है कि कैसे एक परिवार एकत्र होकर त्यौहार मना रहा है!

ऐसा ही एक और गाना है वर्ष 1950 में आई फिल्म शीश महल का,

आयी रे आयी रे आयी रे

छाई रे छायी रे छायी रे

आई है दिवाली सखि आयी

सखि आई रे

आई है दिवाली

आई है दिवाली सखि आयी

सखि आई रे

आई है दिवाली

आज सखी री उजियारो ने

घर घर ली अंगडाई रे

आज सखी री उजियारो ने

घर घर ली अंगडाई रे

आई है दिवाली सखि आयी

सखि आई रे

आई है दिवाली

इस गाने में भी जो उत्साह है, वह देखते ही बनता है। नृत्य है, उत्सव है, और पर्व का उल्लास है! लोग दीपावली मना रहे हैं।

परन्तु समय के जैसे विशेष मानसिकता हावी हुई और फिल्म पैगाम का एक गाना था, जिसमें जॉनी वाकर गाता है कि

कैसे दिवाली मनाएं हम लाला

अपना तो बारह महीने दिवाला

हम तो हुए देखो तहाँ तहाँ गोपाला

अपना तो बारह महीने दिवाला

अपना तो बारह महीने दिवाला

https://www.youtube.com/watch?v=vUZzCh1T9p8

ऐसी ही एक फिल्म थी जुगनू, इसमें धर्मेन्द्र गा रहे हैं कि दीप दीवाली के झूठे, रात जले सुबह टूटे!

हालांकि उसमें बच्चों को दीपों से बढ़कर बताया था, मगर बच्चों की महत्ता प्रमाणित करने के लिए दीपावली के दीपों को झूठा ठहराया जाना कहीं से भी उचित नहीं था।

कहा जा सकता है कि समय के साथ फिल्मों से दीपावली के गाने बनने ही जैसे बंद होते गए!

यह आशा की जा सकती है कि जैसे फिल्मनिर्माता अब हिन्दू विमर्श को समझ रहे हैं और उन विषयों पर फ़िल्में बना रहे हैं, जिन पर आज से कुछ वर्ष पहले फिल्म बनाने का सोचा नहीं जा सकता था, अब फिल्मों में दीपावली के गाने भी वापस आएँगे!

(This story has been reproduced here with permission from Hindu Post.)

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आरएमएस हाई स्कूल खूंटाडीह मनाएगा रजत जयंती, 5 अप्रैल को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजन

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला पेश करेंगे बच्चे, मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता मुखर्जी व विशिष्ट अतिथि होंगे सौरभ तिवारी जमशेदपुर: सोनारी खूंटाडीह स्थित आरएमएस...

सरायकेला में गूंजा छऊ का शंखनाद : मुखौटों के पीछे जीवित है सदियों पुरानी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

सरायकेला : सरायकेला का राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सोमवार को एक बार फिर पारंपरिक धुनों, नगाड़ों और कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों से जीवंत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत