जमशेदपुर में करमा महोत्सव की धूम

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में करमा महोत्सव पारंपरिक उत्साह के साथ पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है।

भादो एकादशी करमा पूजा महोत्सव पूरे झारखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

आदिवासी उराँव समाज, पूर्वी सिंहभूम के अन्तर्गत पुराना सीतारामडेरा, बिरसानगर, उलीडीह, शंकोसाई, बागबेड़ा, जादूगोड़ा, नूतनडीह समेत अन्य स्थानों में आज करमा पूजा धूमधाम से मनायी जा रही है।

Karma festival in Jamshedpur
जमशेदपुर में करमा महोत्सव का उत्साह।

इस अवसर पर समाज के युवाओं द्वारा पारंपरिक तरीके से पूजा कर करम राजा को आमंत्रित किया गया। मांदर, ढोल, नगाड़ा आदि बजाकर करम डाल को पूजा स्थल पर लाया गया।

युवतियों द्वारा उस डाल को स्वीकार कर करम डाल को पूरे बस्ती में भ्रमण कराया गया। इसके बाद पाहन द्वारा विधिवत पूजा कर करम डाल को अखड़ा में स्थापित किया गया।

Karma festival celebrations in Jamshedpur
जमशेदपुर में पारंपरिक विधि से करमा पूजा मनायी गयी।

रात्रि 8 बजे से करम राजा की कहानी सुनाई जाएगी, जिसके बाद पूजा अर्चना कर सभी व्रतधारी अपना व्रत तोड़ेंगे।

इसके बाद रात भर पारम्परिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य कर करम पूजा महोत्सव की खुशियां मनायी जाएँगी।

दिनांक 7 सितंबर को, यानी बुधवार को दोपहर 3 बजे से एक शोभायात्रा के रूप में करम राजा का विसर्जन जुलूस निकाला जायेगा, जो स्वर्णरेखा नदी पहुँचकर समाप्त होगा।

इसके बाद संध्या में सभी लोग एक दूसरे के घरों में जाकर परना मंडी (भोजन) का आनन्द लेंगे एवं एक दूसरे को बधाई देंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दनुआ घाटी में शॉर्ट सर्किट से टेलर में लगी आग, जलकर हुआ खाक

हजारीबाग के दनुआ घाटी में शॉर्ट सर्किट से टेलर में आग लगी, जिससे टेलर जलकर खाक हो गया, हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

झारखंड सेवा शक्ति (JSS) का शुभारंभ: युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्ग को जोड़कर सामाजिक बदलाव का संकल्प

रांची। सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व निर्माण, महिला सशक्तिकरण और जनहित के समस्याओं के लिए प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

पोटका में राशन नहीं मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सा, पीडीएस डीलर के खिलाफ प्रदर्शन

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े राशन कार्डधारियों (उपभोक्ताओं) का गुस्सा खुलकर सामने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत