कांड्रा में अमलगम स्टील ऐंड पावर के कामगारों ने फैक्ट्री का गेट जाम किया

सैकड़ों ग्रामीण एवं कामगार कंपनी गेट पर जमे हैं और प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं

जमशेदपुर: सरायकेला जिले के कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी के कामगारों ने कई मांगों को लेकर शनिवार सुबह 6 बजे से प्रभावित विस्तावित समिति के बैनर तले पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो के नेतृत्व में कंपनी गेट जाम कर दिया।

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं कामगार कंपनी गेट पर जमे हैं और प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

कामगारों का नेतृत्व कर रहे सुधीर महतो ने कहा कि कंपनी प्रबंधन कांड्रा क्षेत्र के विकास के लिए असंवेदनशील रवैया अपना रखा है। आज तक इस दिशा में कोई अहम कदम नहीं उठा रही है।

उनके अनुसार, कई बार विभिन्न तरह के विकास के कार्य को पूर्ण करने के लिए कंपनी प्रबंधन को आवेदन दिया गया, लेकिन स्थानीय लोगों और कामगारों के आवेदन को कंपनी ठंडे बस्ते में डाल देती है।

उन्होंने कहा कंपनी अपने सीएसआर फंड के तहत गम्हरिया व अन्य क्षेत्रों में खर्च करती है, किंतु स्थानीय क्षेत्र का विकास करने का वादा कर चुकी कंपनी हमेशा क्षेत्र के विकास की अनदेखी की है।

उनके अनुसार, कुछ दिन पूर्व झारखंड के लोकप्रिय और पारंपरिक करम पूजा को लेकर स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम स्थल के जीर्णोद्धार की मांग प्रबंधन से की थी, लेकिन प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि कांड्रा ग्लास फैक्ट्री बंद होने के बाद ग्रामीणों ने अपनी जमीन इस कंपनी के स्थापना के लिए कौड़ियों के भाव दे दी थी।

बदले में कंपनी ने कांड्रा और आसपास के समूचे क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का वायदा किया था, जिससे आज प्रबंधन मुकर गया है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की स्थापना से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी थी कि कंपनी लगने से कांड्रा क्षेत्र का विकास होगा सभी को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। लेकिन कंपनी द्वारा कभी भी कांड्रा क्षेत्र का विकास, जमीन दाताओं को नौकरी, पठन- पाठन के लिए स्कूल, चिकित्सा के लिए अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल नहीं की गयी।

उनके अनुसार, इसी का परिणाम है कि आज कामगारों को मजबूरन कंपनी के गेट पर बैठने को विवश होना पड़ा। इसके अलावा पिछले दिनों दुर्घटना में मृत हुए कामगार मेघनाथ कालिंदी के परिवार को भी अभी तक सेटलमेंट का लाभ नहीं दिया गया, जिससे कंपनी का कामगारों के प्रति उदासीन रवैया स्पष्ट नजर आता है।

कंपनी गेट पर जमा कामगारों में आक्रोश देखा जा रहा है और उनका कहना है कि जब तक प्रबंधन अपना रवैया स्पष्ट नहीं करता है तब तक कंपनी का गेट जाम रखा जाएगा।

कांड्रा में अमलगम स्टील ऐंड पावर के गेमट पर जमा कामगार एवं ग्रामीण।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह मानगो चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही अंदर...

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत