साकची चौक पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हंगामा
दंपति ने ट्रैफिक पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची चौक के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान कथित रूप से ट्रिपल राइड पकड़ाने पर एक पति–पत्नी ने जमकर हंगामा किया। दूसरी ओर, दोनों ने पुलिस पर परेशान करने समेत कई अन्य आरोप भी लगाए। अंत में पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया और थाने ले गई।
दरअसल, बाइक सवार एस सिंह और उनकी पत्नी तथा बहन के टूडू परसुडीह के रहने वाले हैं।
तीनों एक साथ टाटा स्टील में ठेकेदारी में मजदूरी करते हैं।
शनिवार की शाम छुट्टी होने के बाद वे लोग बाजार में कुछ खरीदारी कर एक ही बाइक सवार पर होकर घर वापस लौट रहे थे।
एएसआई ए के सिंह के अनुसार, इसी बीच, गोल चक्कर के समीप ट्रैफिक पुलिस द्वारा कथित रूप से चेकिंग के दौरान तीनों को बिना हेलमेट पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार अचानक पकड़े जाने से पति–पत्नी बौखला गए और उल्टे पुलिस पर ही कई तरह का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
पुलिस के अनुसार, बाइक में दो महिला सवार होने और उनके काम से घर लौटने को देखते हुए वहां मौजूद एएसआई एके सिंह ने उन्हें जाने को भी कहा, लेकिन वे लोग यह बात जानने के लिए अड़े हुए थे कि आखिर उन्हें क्यों पकड़ा गया।
एस सिंह की पत्नी और उसकी बहन का आरोप था कि पुलिस ने यह कह कर रुकवाया कि उनकी गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गई है, जबकि वे तीनों हेलमेट पहने हुए थे।
दूसरी ओर, वहां मौजूद एएसआई एके सिंह का कहना है कि बिना हेलमेट वाहन चालक को पकड़ना है और उसी का वे लोग निर्वहन कर रहे थे।
उनके अनुसार एक गाड़ी में तीनों बिना हेलमेट पहने देख पकड़ने पर इन लोगों ने द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज और हंगामा करना शुरू कर दिया।
