आदित्यपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत पीएचइडी कॉलोनी से सटी सड़क पर शनिवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने सूरज उर्फ सयाना नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल भिजवाया।

बता दें कि मृतक के साथ पिछले दिनों वार्ड 20 के ही एक युवक के साथ नोंक झोंक हुई थी, जिसमें सूरज घायल हुआ था और मामले का गवाह भी था।

इसके बाद एक पार्षद के भतीजे ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उस युवक के घर पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था।

हालाँकि पुलिस ने उस वक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

पुलिस को आशंका है कि यह घटना उसी रंजिश से संबंधि हो सकती है।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

आदित्यपुर में युवक की गोली मारकर हत्या।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सोनारी में जुलूस से धारदार हथियार जब्त

जमशेदपुर के सोनारी में रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस ने 37 चापड़, एयर पिस्टल और डमी गन जब्त कर संभावित खतरे को टालने के लिए कार्रवाई की।

जमशेदपुर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, छह दुकानों को बनाया निशाना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्रों में बुधवार रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से छह दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत