गोविंदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से स्कूटी टकरायी, दो युवतियां घायल
गोविंदपुर निवासियों ने टाटा पावर कंपनी का गेट जाम किया, प्रदर्शन, स्ट्रीट लाइट की मांग
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत टाटा पावर गेट के समीप ख़डी ट्रेलर से एक स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गयी, जिसमें स्कूटी सवार दोनों युवतियाँ बुरी तरह घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुर क्षेत्र के जिला पार्षद एवं ऐटक के पदाधिकारियों ने कंपनी गेट को जाम कर दिया। इसके बाद वहाँ जोरदार हंगामा हुआ और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गोविंदपुर अन्ना चौक से लेकर काफ़ी दूरी तक कंपनी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं है, जिस कारण यह दुर्घटना घटित हुई।
उन्होने कहा कि तीन दिनों से यह ट्रेलर सड़क पर ख़ड़ा था परन्तु स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण महिलाओं को ट्रेलर नजर नहीं आई और वे दुर्घटना के शिकार हो गयीं।
स्थानीय लोगों ने कंपनी प्रबंधन की उदासीनता के खिलाफ कंपनी गेट को जाम किया।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना की शिकार दोनों महिलाओं के इलाज का पूरा खर्च कंपनी प्रबंधन वहन करे और स्कूटी को दुरुस्त कराए।
उन्होंने कहा कि अगर स्ट्रीट लाइट नहीं लगवाया गया तो वे आगे भी उग्र आंदोलन करेंगे।
