ट्रेन की चपेट में आने से बारीगोड़ा निवासी की मौत

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बारीगोड़ा निवासी दिव्यांग शिव शंकर साव की रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। वैसे घायल अवस्था मे उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

घटना के सम्बन्ध में मृतक के पिता दिनेश साव ने कहा कि उनके बेटे की पत्नी अनीता देवी नुवोको कंपनी में काम करती है। उनका पुत्र शिवशंकर 3 वर्ष पूर्व पानी लाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया था, जिससे उसका पैर कट गया था। तब से वह छोटे-मोटे ठेकों में सुपरवाइजर का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था।

दिनेश साव के अनुसार घरेलू विवाद के कारण पत्नी अनीता देवी ने जमशेदपुर के गोविंदपुर की एक महिला संस्था की मदद से पति पर मारपीट करने की शिकायत की थी और गोविंदपुर थाना में भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

इस मसले को हल करने के लिए 2 दिन पूर्व गोविंदपुर थाना में दोनों पक्ष के बीच समझौता का प्रयास किया गया था लेकिन पत्नी वापस नहीं आयी, जिससे वह तनाव में रहने लगा।

दिनेश साव के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उनका पुत्र बारीगोड़ा बाजार सब्जी लाने गया था। वापस आने के दौरान फाटक पर किसी अज्ञात मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया। पैर से लाचार होने के कारण वह वहां गिर पड़ा और इसी बीच वहां से गुजर रही ट्रेन के चपेट में वह आ गया।

गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता दिनेश शाह कहा कि शिव शंकर उनका एकलौता पुत्र था, और अब उसकी मृत्यु से वे असहाय हो गए हैं।

 

 

 

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

उड़िया महोत्सव में दिखी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कला की झलक

जमशेदपुर: उत्कल एसोसिएशन के तत्वावधान में उड़िया महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कला की झलक देखने...

ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के विधायक सरयू राय, रेलमंत्री बताएं किन वजहों से यात्री हो रहे परेशान

बोले-रेलवे की समितियों पर भी विफरे- समितियों के कामकाज पर भी उठाए सवाल जमशेदपुर आने वाले यात्रियों को मजबूरन चांडिल, कांड्रा और आदित्यपुर में उतरना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत