सिदगोड़ा में रिटायर्ड डीएफओ के घर से 10 लाख की संपत्ति की चोरी

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बागुनहातु स्थित नीम भट्ठा निवासी और रिटायर्ड डीएफओ सुधीर चंद्र दास के घर के गेट और दरवाजे का ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोरों ने 10 लाख 80 हज़ार की संपत्ति चुरा ली।

चोरी गये सामानों में 10 लाख के जेवर के अलावा 80 हजार नकद शामिल हैं।

घटना के वक्त रिटायर्ड डीएफओ के घर में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था।

सुधीर चंद्र दास अपनी अन्य बेटियों के साथ बड़ी बेटी के घर ओड़िसा स्थित करंजिया गए हुए थे।

इस बीच वहीं रहनेवाली उनकी मंझली बेटी सुजाता दास ने सुबह देखा कि घर का गेट खुला हुआ है। उन्हें लगा कि उनके माता-पिता घर लौट आये हैं।

घर में घुसने पर भीतर की स्थिति हालत देखकर उनके होश उड़ गए।

घर का ताला टूटा था, जबकि सारा सामान बिखरा पड़ा था।

इसके साथ ही अलमीरा में रखे जेवर और रुपये भी गायब थे।

उन्होंने घटना की सारी जानकारी अपने पिता को फोन कर दी।

इस बीच सूचना मिलने पर सिदगोड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

विदित हो कि पिछले कुछ महीनों में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाएँ घटित हो रही हैं।

चोरी, छिनतई के अलावा हत्या जैसी कई वारदातें हाल के दिनों में घट चुकी हैं।

इन बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सिदगोड़ा पुलिस फिलहाल लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है।

सिदगोड़ा में रिटायर्ड डीएफओ के घर से 10 लाख की संपत्ति की चोरी

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल, एयर लिफ्ट कर भेजा जा रहा रांची

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानगरा थाना क्षेत्र स्थित सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत