धोनी ने तमाड़ के देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की, प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली
जमशेदपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर पहुंचे और उन्होंने वहाँ देवड़ी माँ से आशीर्वाद लिया।
देवड़ी मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पंडा ने लगभग 20 मिनट तक पूरे विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया।
धौनी अपनी ऑडी कार से खुद ड्राईव करते हुए अपने दोस्त चिंटु के साथ तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर पहुंचे थे।
माही के तमाड़ आने की खबर पाते ही उनके चाहने वाले काफी उत्साहित थे। लोगों के बीच उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही।
धोनी ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और हाथ हिला कर सभी का अभिवादन भी किया और उन सबके साथ सेल्फी भी ली।
