जमशेदपुर में नशा मुक्ति अभियान का समापन, मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली से दिया गया बड़ा संदेश

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में मानव श्रृंखला, जागरूकता रैली और हस्ताक्षर अभियान के साथ मादक पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए गए राज्यव्यापी अभियान का शनिवार को समापन हुआ।

समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

राज्य सरकार की पहल पर 10 जून से 26 जून तक चले इस विशेष अभियान के दौरान जिले के स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।

समापन समारोह में आयोजित मानव श्रृंखला और हस्ताक्षर अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

रैली में शामिल लोगों ने हाथों में नशा मुक्ति संबंधी संदेश लिखी तख्तियां और बैनर लेकर आमजन को जागरूक किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण केवल कानून के सहारे संभव नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर नशे से दूर रहने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त झारखंड, नशा मुक्त पूर्वी सिंहभूम और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। जिला प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।

बहरहाल जिला प्रशासन, स्वयंसेवी संगठन और राजनीतिक दलों की ओर से भी समय-समय पर जागरूकता अभियान की मुहिम को और बुलंद किया जा सकता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में पांच गोलियों की पुष्टि

  सीएम सम्राट चौधरी ने भोजपुर मामले में न्यायिक आयोग गठन का एलान किया मुख्य बिंदु: भरत तिवारी को मुठभेड़ में लगी थीं कुल पांच गोलियां:...

Guwa News: गुवा की बेटी प्रियंका मिंज बैंकॉक में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, ग्लोबल लीग डांस प्रतियोगिता में दिखाएंगी हुनर

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा की बेटी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम का नाम रोशन करेंगी। प्रतिभाशाली बेटी प्रियंका मिंज अब अंतरराष्ट्रीय मंच...

अभिमत

भोजपुर एनकाउंटर: न्यायिक जांच से ही लौटेगा जनता का भरोसा

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई पर टिकी हैं।

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

संपादक की पसंद

‘बंगाल का भारतीय इतिहास में विशेष योगदान’, स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का सीएम सुवेंदु के नाम पत्र

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस (20 जून) पर राज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं...

खरीफ सीजन में अधिक किसान ऋण कार्ड शिविर लगाने के निर्देश, कृषि ऋण बढ़ाने पर जोर

जमशेदपुर: खरीफ सीजन को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत