September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jamshedpur SIR 2026: फर्जी दस्तावेज बनवाने या तैयार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, उपायुक्त ने मतदाताओं को किया सतर्क

Jamshedpur SIR 2026:  फर्जी दस्तावेज बनवाने या तैयार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, उपायुक्त ने मतदाताओं को किया सतर्क

जमशेदपुर: झारखंड के विभिन्न जिलों से एसआईआर के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार करने की शिकायतें मिल रही हैं। सरकार ने भी सभी जिलों के उपायुक्त को सतर्क किया है।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 के दौरान फर्जी या अनधिकृत दस्तावेज तैयार कराने और उनका उपयोग करने के मामलों को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोई भी नागरिक एसआईआर प्रक्रिया के लिए नकली या अवैध दस्तावेज न बनवाए और न ही इस तरह का कोई प्रयास करे। ऐसे मामलों में शामिल व्यक्तियों एवं गिरोहों के विरुद्ध कानून की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में ऐसी शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से जन्म प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह सक्रिय पाए गए हैं।

इन गिरोहों का उद्देश्य एसआईआर प्रक्रिया का गलत लाभ उठाना है, जिसे प्रशासन गंभीरता से ले रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इस दौरान कई मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

इसी स्थिति का फायदा उठाकर साइबर ठग और फर्जी वेबसाइट संचालक लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए नागरिक केवल अधिकृत सरकारी माध्यमों से ही दस्तावेज बनवाएं और किसी भी संदिग्ध वेबसाइट या एजेंट के झांसे में न आएं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे एसआईआर के लिए किसी भी प्रकार के फर्जी या अनधिकृत दस्तावेज का सहारा न लें। यदि कोई व्यक्ति या संगठित गिरोह ऐसे दस्तावेज तैयार करने, उपलब्ध कराने या उपयोग कराने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया है कि यदि किसी फर्जी वेबसाइट, संदिग्ध एजेंट या अवैध दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा निर्वाचन अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading