बिहार में भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर को लेकर विरोध और आक्रोश का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर भूमिहार सेना युवा मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और युवाओं ने हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि एनकाउंटर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और सच्चाई सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर न्याय की मांग दोहराई।
#crimenews #hindinews #biharnews #viralshort
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7
