झारखंड के जनक और पूर्व मुख्यमंत्री *Shibu Soren* को केंद्र सरकार द्वारा पद्म भूषण सम्मान दिए जाने पर जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
जमशेदपुर स्थित झामुमो जनसंपर्क कार्यालय में जिला अध्यक्ष *Victor Soren* के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और लड्डू बांटकर जश्न मनाया।
सभा को संबोधित करते हुए विक्टर सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य के गठन और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग भी की।
इस अवसर पर *Mangal Kalindi* ने भी कहा कि यह सम्मान पूरे झारखंड की जनता के गौरव और सम्मान का प्रतीक है।
#ShibuSoren
#PadmaBhushan
#JMM
#JharkhandNews
#jamshedpurnews
#BharatRatna
#Guruji
#VictorSoren
#MangalKalindi
#PoliticalNews
#TownPost
#MindBothering
#BreakingNews
#Jharkhand
#LatestNews
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7
