चाईबासा – पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सोनपोखरी गांव में खेत की जुताई के दौरान करीब 30 किलोग्राम वजनी संदिग्ध वस्तु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। किसान विजय हेंब्रम के खेत में ट्रैक्टर से जुताई के दौरान यह वस्तु मिली, जिसे ग्रामीणों ने बम या मोर्टार शेल होने की आशंका जताई है।
सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल लोगों को संदिग्ध वस्तु से दूर रहने की सलाह दी गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद वस्तु वास्तव में विस्फोटक है या नहीं।
वीडियो को Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
#Chaibasa #jharkhandnews #BreakingNews #Manoharpur #BombFound #WestSinghbhum #TownPost #LatestNews #ViralNews #IndiaNews
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7
