सरायकेला में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम | #सरायकेला #सड़क_जाम

सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलाबीरा के समीप सोमवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव के साथ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मृतक महिला की पहचान गम्हरिया प्रखंड के रपचा गांव निवासी फुलसरी महतो के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथीटांड़ निवासी शंभू चरण महतो दवा लेने के लिए कदमा से दुगनी की ओर बाइक से जा रहे थे। फुलसरी महतो भी उनके साथ बाइक पर सवार थीं। इसी दौरान कोलाबीरा के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे फुलसरी महतो सड़क पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शंभू चरण महतो भी घायल हो गए।
टक्कर मारने के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर फरार होने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उसका पीछा कर दुगनी में हाईवा को पकड़ लिया। इस बीच घटना की सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण शव उठाने से इंकार करते हुए सड़क जाम पर अड़े रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार सड़क हादसों का कारण बन रही है, बावजूद इसके प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने, दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रदर्शनकारी जिले के वरीय पदाधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर भी अड़े हुए हैं।
फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है, और समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई है।


For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

जमशेदपुर में अर्जुन मुंडा का विरोध, ग्रामसभा ने यूसील का दलाल बताकर फूंका पुतला | #ArjunMunda#UCIL

जमशेदपुर - पूर्वी सिंहभूम के तुरामडीह स्थित नांदूप गांव में सोमवार को उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई जब झारखंड के पूर्व...

Plot for Major Crime at Nagadih Ground Foiled, Two Held With Loaded Pistol

Jamshedpur police foil major crime plot at Nagadih ground, arrest two with loaded pistol and cartridges in Bagbera.

Opinion

Ayodhya Mandir Fund Misappropriation Truths Must Come Out

Allegations of misuse of Ram Mandir donations have raised concerns among devotees and highlighted the need for transparency and accountability.

India Must Hold Firm on the FCRA Amendment

India is expected to amend the FCRA soon, but powerful foreign lobbies are working to derail the changes. New Delhi must hold firm and assert its sovereign right.

You May Also Like

CISCE Zonal Kho Kho Tournament Begins at Mango School

CISCE Zonal Kho Kho Championship 2026-27 opens at Vivekanand International School, Mango, Jamshedpur, with over 50 schools competing.

चाकुलिया में दहशत वाजपेयी नगर में घुसा जंगली हाथी, QRT ने खदेड़ा | #wildelephant #jharkhandnews

चाकुलिया से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। बीती रात करीब 11 बजे चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित बाजपेयी नगर में...

Read More

Discussion

Readers' Comments

Recent