राजेंद्र नगर–सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं | दिदरगंज हॉल्ट पर हड़कंप, यात्री घबराए
पटना से सहरसा जा रही राजेंद्र नगर–सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिदरगंज हॉल्ट के पास ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं देखते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से ट्रेन से उतरने लगे।
स्थिति को देखते हुए लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने इंजन की जांच की। करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई और राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल रेलवे अधिकारी इंजन से धुआं निकलने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
#SaharsaIntercityExpress
#RajendraNagarSaharsa
#TrainNews
#RailwayNews
#PatnaNews
#BiharNews
#IndianRailways
#BreakingNews
#TrainUpdate
#RailwayUpdate
#Saharsa
#Patna
#TownPost
#MindBothering
#LatestNews
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7