जमशेदपुर के साकची स्थित बसंत टॉकीज के पास सब्जी मंडी में एक महिला डॉक्टर का करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का आभूषण रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। पीड़िता डॉ. आरती ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से आभूषण बरामद करने की मांग की है।
डॉ. आरती के अनुसार, वह सब्जी खरीदने के दौरान पर्स से पैसे निकाल रही थीं, तभी संभवतः उनका सोने का आभूषण कहीं गिर गया। काफी खोजबीन के बावजूद जब आभूषण नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।
#jharkhand #jamshedpurnews #hindinews #viral
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7
