जमशेदपुर में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद शहर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।
तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जबकि कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। देखिए जमशेदपुर में बदले मौसम की ये खास रिपोर्ट।
#jharkhand #video #news #hindinews #viralvideo
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7
