’द कश्मीर फाइल्स’ का जमशेदपुर में जबरदस्त जलवा, आईलेक्स में पोस्टर न देखकर भड़के भाजयुमो कार्यकर्ता

भाजयुमो उलीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने पोस्टर नहीं लगाए जाने पर सिनेमा हॉल प्रबंधन के कड़ा विरोध दर्ज कराया.

जमशेदपुर : 1990 के दशक में जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के जीवन पर आधारित विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ लौहनगरी जमशेदपुर के लोगों को भी खूब भा रही है. शहर के लोगों के दिलों को छूने में अभूतपूर्व तरीके से कामयाब दिख रही इस फिल्म के क्रेज का आलम यह है कि लोग समूह में इसे देखने के लिए जा रहे हैं.

एक-दूसरे को फिल्म के बारे में बताकर इसे देखने के लिए प्रेरित किया जा रहा और जो लोग सिनेमा हॉल तक पहुंच रहे वे फिल्म देखने के बाद इसकी सराहना करते थक नहीं रहे.

‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों की कहानी को दर्शाती है, जिन्हें आतंकवादियों की वजह से अपना ही घर छोड़कर पलायन होने को मजबूर होना पड़ा. ये फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों की इंतहा को सबके सामने लेकर आई है.

फिल्म में इतने भावुक दृश्य हैं कि दर्शक इसे देखकर रो पड़ रहे हैं.

फिल्म से लोगों के भावनात्मक लगाव का आलम यह है कि सोमवार को जमशेदपुर के आईलेक्स में जब युवाओं की टोली फिल्म देखने पहुंची तो इस मल्टीप्लेक्स में कहीं पर भी फिल्म का पोस्टर नहीं लगा था. इन युवाओं में से कई का भारतीय जनता युवा मोर्चा के मानगो उलीडीह मंडल से जुड़ाव था.

भाजयुमो उलीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने पोस्टर नहीं लगाए जाने पर सिनेमा हॉल प्रबंधन के कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि आज पोस्टर नहीं लगाया गया तो मंगलवार को वे लोग आकर देखेंगे कि पोस्टर नहीं लगा है या नहीं? यदि नहीं लगा होगा तो वे लोग अपने खर्च से पोस्टर लगाने का काम करेंगे.

पोस्टर नहीं लगाए जाने पर विरोध जतानेवालों में राहुल कुमार के अलावा, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, आकाश, रोहन, चंदन ,पंकज एवं अन्य लोग शामिल थे. उधर सिनेमा हॉल प्रबंधन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन जन भावना के खिलाफ नहीं है. इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

11 वर्षों से अधूरी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के खिलाफ धरना, 15 दिन में शुरू नहीं हुई सप्लाई तो तेज होगा आंदोलन

जिला प्रशासन ने 14 जून से जलापूर्ति शुरू कराने का दिया था भरोसा दूरदराज से लोगों का लाना पड़ रहा पानी, बढ़ जाती हैं परेशानियां गर्मी...

ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी: सीएम देवेंद्र फडणवीस

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि महाराष्ट्र की सभी ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाओं को धीरे-धीरे सौर ऊर्जा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत